Aadhaar Card Update: UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़े कई नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। नए बदलावों के बाद अब नागरिक घर बैठे ही एड्रेस सहित कई जानकारियां अपडेट कर सकते हैं। इससे आधार सेवा केंद्र में भीड़ कम होगी और लोगों का समय बचेगा। हालांकि कुछ विवरण अभी भी ऑफलाइन ही अपडेट किए जा सकेंगे।
Aadhaar Card Update
UIDAI की वेबसाइट पर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अब कौन-सी सेवाएं ऑनलाइन की जा सकती हैं। एड्रेस अपडेट, ई-आधार डाउनलोड, PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने से लेकर बायोमीट्रिक लॉक और अनलॉक तक की सुविधाएं अब मोबाइल से ही उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद केवल आधार नंबर और OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
किन अपडेट्स के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी
UIDAI ने बताया है कि कुछ बदलाव इतने महत्त्वपूर्ण हैं कि उनके लिए दस्तावेज़ों का फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य है। इनमें नाम सुधार, जन्मतिथि अपडेट, मोबाइल नंबर सुधार, पहली बार आधार बनवाना और बायोमीट्रिक अपडेट शामिल हैं। इन सभी कार्यों के लिए नागरिकों को नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होगा।
एड्रेस अपडेट अब पूरी तरह फ्री, जानें नई प्रक्रिया
यूआईडीएआई ने पते में बदलाव की सुविधा को बेहद सरल बना दिया है। यह सेवा 14 जुलाई 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। नागरिक वेबसाइट पर Document Update सेक्शन में जाकर पता परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। OTP वेरिफिकेशन के बाद नया पता दर्ज करना होता है और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। आवेदन जमा होते ही एक URN नंबर जारी होता है, जिसकी मदद से स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।
स्टेप-बाय-स्टेप पता अपडेट करने की नई प्रक्रिया
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नागरिक Document Update विकल्प चुनते हैं। यहां आधार नंबर दर्ज करके OTP से वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है। इसके बाद Address Update ऑप्शन का चयन किया जाता है। नया पता भरने के बाद दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन जमा कर दिया जाता है। UIDAI यह स्पष्ट कर चुका है कि एड्रेस वेरिफिकेशन में अधिकतम 30 दिन का समय लग सकता है।
आधार अपडेट फीस में भी बदलाव, जानें कितना लगेगा शुल्क
UIDAI ने आधार अपडेट के लिए नया शुल्क ढांचा लागू किया है। एड्रेस अपडेट ऑनलाइन करने पर किसी प्रकार की फीस नहीं लेी जाएगी। नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या बायोमीट्रिक अपडेट के लिए ₹75 से ₹125 तक का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस बदलाव के बाद नागरिकों को छोटी-छोटी अपडेट्स के लिए सेवा केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
नागरिकों के लिए बड़ी राहत, तेज और पारदर्शी बनी प्रक्रिया
नई गाइडलाइंस के बाद आधार अपडेट सिस्टम पहले से काफी तेज और पारदर्शी हो गया है। ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। UIDAI का उद्देश्य पूरे देश में आधार सेवाओं को अधिक सरल और सुगम बनाना है ताकि हर नागरिक आसानी से अपडेट प्रक्रिया पूरी कर सके।

